WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानिए ई श्रम कार्ड के फायदे !!

जानिए श्रम कार्ड के फायदे !!

Esharm Card Benefits
E sharm Card

क्या आपको पता है ई श्रम कार्ड के क्या फायदे हैं ?
ई शर्म कार्ड कौन कौन बनवा सकता है ?
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए ?
ई श्रम कार्ड बनाने से हमें क्या लाभ होगा ?
ई श्रम कार्ड के क्या नुकसान हैं ?
ई श्रम कार्ड कैसे बनेगा ?
क्या ई श्रम कार्ड सीएससी से ही बनेगा ?
खुद घर बैठे ही शर्म कार्ड कैसे बनाएं ?


हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे इस पोस्ट में !
सबसे पहले बात कर लेते हैं कि ही ई श्रम कार्ड कौन-कौन बनवा सकते हैं  :-
ई श्रम कार्ड बनाने वालों का विवरण कुछ इस प्रकार है 
निर्माण श्रमिक
खेतिहर मजदूर
दिहाड़ीदार मजदूर
प्रवासी मजदूर
मनरेगा वर्कर
ऑटो चालक
रिक्शा चालक
आशा वर्कर / आंगनवाड़ी वर्कर
प्लंबर
घरेलू कामगार
दूध बेचने वाला
बिजली मिस्त्री
रेहड़ी पटरी वाले
सब्जी विक्रेता
कारीगर
बुनकर
अन्य असंगठित क्षेत्र के मजदूर
ई श्रम कार्ड बनाने से क्या लाभ होगा :-

ई श्रम कार्ड आधार कार्ड की तरह पूरे भारत में मान्य होगा !!
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज मिलेगा !!
विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण की श्रम कार्ड से किया जाएगा !!
महामारी या कोई ऐसी आपदा आती है जिसमें सरकार आपकी मदद करना चाहती है तो वह सीधा आपके ई श्रम शर्म कार्ड से आपको सहायता प्रदान कर देगी !!
दुर्घटना में हुई मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर सरकार ₹200000 की आर्थिक सहायता देगी अथवा आंशिक रूप से विकलांग होने पर ₹100000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी !

ई श्रम कार्ड कौन कौन बना सकता है क्या क्या इसकी शर्ते हैं :-

उम्र 16 से 59 साल
इनकम टैक्स ना भरता हो
आवेदक करता EPFO और ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए !

ई श्रम कार्ड क्या नुकसान है :-
ई श्रम कार्ड का कोई नुकसान नहीं है और दोस्तों अगर आप नहीं बनाते तो आपको नुकसान हो सकता है असंगठित मजदूर जो है उनको सरकार जो लाभ देना चाहती हैं वह आप तक नहीं पहुंच पाएगा इसलिए आपको ई श्रम कार्ड बना लेना चाहिए।

ई श्रम कार्ड कैसे बनेगा :-
ई श्रम कार्ड बनाने के 2 तरीके हैं एक तो आप खुद से बना सकते हैं अगर आप के आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक है तो और अगर आप के आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तभी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी बनवा सकते हैं।

अगर आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं तो जानकारी को आगे शेयर कर सकते हैं ।।

Leave a Comment