WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HKRN Latest News : कौशल रोजगार अनुभव के मिलेंगे अंक पक्की नौकरी में मिलेगा लाभ

HKRN Latest News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों से शनिवार को ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी कर्मचारियों से सच्चाई व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नौकरी अस्थाई है युवा नियमित भर्तियों के लिए आवेदन अवश्य करते रहें।

Hkrn news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने कहा कि हरियाणा को कौशल रोजगार में लगे कर्मचारियों का अनुभव के लिए हर साल का आधा अंक जुड़ेगा। अगर आप दो साल कौशल रोजगार में कार्य करते है तो आपको 1 अंक अनुभव का मिल जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में ग्रुप सी के लिए समानता पात्रता परीक्षा हो चुकी है और जल्द ही ग्रुप सी की 35000 पद भरे जाएंगे इसके बाद ग्रुप डी के लिए सीईटी आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 2 महीने मैं हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 3297 कर्मचारी लगाए गए हैं इनमें मुख्य रूप से टीजीटी पीजीटी ड्राइवर आयुष योग सहायक और लाइनमैन शामिल है उन्होंने कहा कि पहले डीसी रेट पर अस्थाई कर्मचारी रखे जाते थे। उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था और मासिक मानदेय हैवी समय पर मिलता था या नहीं मिलता था यह भी हमें कुछ नहीं पता था।

मुख्यमंत्री जी ने ठेकेदारी प्रथा को ठग प्रथा का नाम भी दिया और कहा की हमने कौशल रोजगार का निर्माण इसी ठग प्रथा को खत्म करने के लिए ही किया हैं। कौशल रोजगार में पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जा रही है।

Note: अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment